बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए बलिया में बने तमाम स्ट्रांग रूम का जायजा लिया जिसमें रसड़ा स्थित भगत सिंह कॉलेज वी गांधी इंटर कॉलेज पर पहुंचे।
वही कई स्थानों पर निरीक्षण के दौरान कर्मचारी मोबाइल चलाते मिले।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बोर्ड परीक्षा के लिए बने स्ट्रांग रूम की निगरानी का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी द्वारा मोबाइल इस्तेमाल किए जाने से नाराज डीएम ने उक्त कर्मचारी को ड्यूटी से हटाते हुए निलंबित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
जिलाधिकारी द्वारा पहले से ही स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर दो कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। कंट्रोल रूम के माध्यम से उसके पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का प्रबंध किया गया है।
स्ट्रांग रूम में तीन शिफ्टों में 22 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
वहीं जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने रसड़ा से गांधी इंटर कॉलेज व भगत सिंह कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखे गए प्रश्न पत्रों का भी जांच किया और देखा रखरखाव की सुविधाओं को ...
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Up उपचुनाव में बहुजन बिगड़ेगी अखिलेश यादव की चाल ! जानिए उपचुनाव का हाल
Up में दिवाली से पहले ही सरकारी कर्मचारी को मिलेगा बोनस , वेतन , महंगाई भत्ता | जानें पूरी खबर
बहराइच कांड में रामगोपाल मिश्रा के परिवार योगी ने क्या-क्या दिया
डीएम ने कंट्रोल रुम में ड्यूटी कर रहे सभी कर्मचारियों को विद्यालयों में बनाये गये स्ट्रांग रूम की प्रॉपर निगरानी रखने का निर्देश दिया।