चक्रवर्ती तूफान "दाना" उत्तर प्रदेश में काफी तबाही मचा सकता है मिली जानकारी के अनुसार दाना तूफान 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश मैं प्रवेश कर सकता है जिसके चलते मूसलाधार बारिश आंधी तूफान आ सकता है। इसके बाद तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
दीपावली से पहले यूपी के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। वही इस समय दिनो में सूर्य के तापमान में भी तपिश देखने को मिल रही है जिससे मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में तापमान क्या चल रहा है इस समय ?
रातों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जा रहा है लेकिन वही दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक कहीं-कहीं दर्ज किया जा रहा है। मौसम के इसी उतार-चढ़ाव से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है।
![]() |
Up में चक्रवर्ती तूफान " दाना " मचा सकता है भरी तबाही | मूसलाधार बारिश आंधी कि अशंका |
समय से पहले ही विक्षोभ शुरु होना ?
इस बार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अक्टूबर माह में ही शुरू हो गया जबकि अब तक इससे पहले अधिकांश था अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होता था। और एक अनुमान के अनुसार 15 नवंबर तक ऐसे ही चलता रहेगा जिसके कारण सर्दी बनी रहेगी। वही दाना चक्रवात के आने से इस हफ्ते तापमान में भारी गिरावट हो सकती है।
👉 यह भी पढ़े - BRICS सम्मेलन में ऐसा क्या किया पीएम मोदी ने चौंक गए चीन और रूस
उत्तर प्रदेश में खासा असर कहां पड़ सकता है ?
मौसम विभाग के अनुसार मिली जानकारी के हिसाब से दाना चक्रवर्ती तूफान 24 अक्टूबर को उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल के समुद्री तट से टकरा सकता है। जिसका अभी मिली जानकारी के हिसाब से वाराणसी के आसपास के सभी जिलों में इसका खासा असर देखा जा सकता है।
आखिर कैसे पड़ा "दाना" चक्रवर्ती तूफान का नाम ?
आप में से बहुत सारे लोग यह सोच रहे होंगे कि आखिरकार क्यों इस चक्रवर्ती तूफान का नाम दाना पड़ा तो आपको बताते चले की इसका नाम "दाना" रखा गया है। यह नाम सऊदी अरब द्वारा दिया गया है। इसके अर्थ की बात करें, दाना एक अरबी शब्द है, जिसका हिंदी में उदारता अर्थ होता है।
वही आपको बताते चले कि इस तूफान की चपेट में बंगाल उड़ीसा-प , उत्तर प्रदेश के कई जिले मूसलाधार बारिश की चपेट में आ सकते हैं। अनुमान है कि पूर्वांचल के जिलों में इसका खासा असर देखने को मिलेगा तो आप सतर्क और सावधान रहें।