इस बार दीपावली को लेकर मन में काफी सवाल बना हुआ है कि आखिरकार दिपावली किस दिन मनाई जाएगी कुछ लोगों का मत है कि 31 अक्टूबर को दिवाली माननी चाहिए।
तो कुछ लोगों का मानना है कि 1 नवंबर को दीपावली मनानी चाहिए लेकिन सही मुहूर्त क्या है और हमें किस दिन दीपावली माननी चाहिए।
दीपावली को लेकर विद्वान पंडितों की क्या है राय ?
बीते दिनों दीपावली को लेकर विद्वान पंडितों ने जो मुहूर्त बताया था की 31 अक्टूबर को अमावस्या शुरू हो जाएगी जो की एक नवंबर को शाम तक खत्म हो जाएगी तो इसको लेकर पंडितों के दो धड़ अलग-अलग बट चुके थे।
![]() |
किस दिन मनाई जाएगी दीपावली ! 31 अक्टूबर या 1 नवंबर , अयोध्या, काशी, मथुरा कब मानेगी |
जिनका मानना था कि दोनों दिन दीपावली मनाई जा सकती है लेकिन कोई भी धड़ इस मुहाने पर नहीं पहुंच पा रहा था कि आखिरकार हमें किस दिन दीपावली को मनाना चाहिए।
अयोध्या, काशी, मथुरा में किस दिन मनाई जाएगी दीपावली ?
खासकर उत्तर प्रदेश में दीपावली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है क्योंकि यह दीपावली इसलिए खास हो जाती है क्योंकि प्रभु श्री रामचंद्र जी टेंट से निकलकर मंदिर में पहली दीपावली होगी जहां पर प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे।
अब ऐसे में अयोध्या , काशी और मथुरा की दीपावली को लेकर सभी लोगों के निगाहें टिकी हुई है कि दीपावली इन स्थानों पर कब मनाई जाएगी। तो ऐसे में महंत व ज्योतिष की जानकारी रखने वाले विशेष लोगों की सामूहिक बैठक की है।
👉 खास आपके लिए - Diwali 2024 Date : कब मनाएं दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर ? ये हैं सही दिन
जिसमें उन्होंने 31 नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। यह बैठक बृहस्पतिवार को सत्यनारायण मंदिर कृष्णापाड़ा में बैठक हुई। इसके बाद फैसला लिया गया कि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जायेगी।
इस प्रथा से सनातन परंपरा को मिलेगी मजबूती ?
बैठक के दौरान सभी हिंदू सनातनी परंपरा को मानने वाले लोगों से अपील की गई की 31 अक्टूबर को अपने घरों में दीप जलाये और विधि विधान से पूजा पाठ करके दीपावली मनाएं।
देश के अन्य स्थानों पर मंदिर और पंडितों की क्या है राय ?
सनातनी सभी हिंदुओं को 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने की अपील के बाद उत्तर प्रदेश के तमाम महंत वी पंडित इसका समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं विद्वान पंडितों का कहना है कि जब अयोध्या में ...
👉 आपके लिए खास - Up के अयोध्या में फिर बनेगा 25 लाख दीपो का एक नया रिकॉर्ड
प्रभु श्री राम , व मथुरा में श्री कृष्णा और काशी में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाने का फैसला लिया है। तो हम इस फैसले को स्वीकार करते हैं और अपील करते हैं सब 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाई जाएगी।
अगर आप सनातनी हिंदू है और दीपावली के पर्व को धूमधाम से मनाते हैं तो इस पोस्ट को शेयर बटन पर क्लिक करके ! अपने दोस्तों मित्रों तक जरूर भेजें... ताकि उन तक दिए जानकारी पहुंच पाए।