हिंदू धर्म के अधिकांशत त्यौहार दीपावली , छठ , गोवर्धन पूजा त्योहार लगातार पड़ते हैं जिसमें मिठाइयां खाने के पकवान बनाने वाली वस्तुओं की लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी हो जाती है कि वह लोगों को शुद्ध खाद्य की वस्तु उपलब्ध करा पाए।
जिसको देखते हुए खाद्य विभाग समय-समय पर मिठाई की दुकान है या खाद्य सामग्री की वस्तुओं पर अपनी नजर बनाए रखता है ताकि लोगों को शुद्ध रूप से खाद्य की वस्तुएं उपलब्ध हो पाए।
![]() |
Up के Ballia में खाद्य पूर्ति विभाग ने बेसन मिल पर मारा छापा | जानिए पूरी खबर |
खाद्य विभाग की मंडलीय व जिले की टीम ने एक बेसन मिल पर छापेमारी की जिसके दौरान 41 बोरी बेसन को सीज किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बेसन की कीमत ₹65600 का बताया जा रहा है।
वही खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने 14 Kg खोवा बरामद किया है जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। जो मानव उपयोग के लिए बिल्कुल भी नहीं था। इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने खोया, बूंदी, बेसन व चना के नमूने इकट्ठे लिया।
👉 यह भी पढ़े - Up के बलिया में देर रात हुआ खूनी संघर्ष एक दर्जन महिला बच्चों समेत पुरुष हुए घायल ! जानें पूरा मामला
खाद्य विभाग की संयुक्त टीमों ने मारा छापा ?
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मु. साकिब व सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया।
खाद्य विभाग ने कहां मरा था छापा ?
बालेश्वर घाट रोड पर स्थित वैभव गुप्ता बेसन और चना दाल की जांच किया गया। जिसके दौरान 41 बोरी बेसन को सीज किया गया। बताया जा रहा है कि बेसन में मिलावटी रंग का उपयोग किया जा रहा था जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
वही टीम ने नमूने इकट्ठे कर लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अखिलेश कुमार मौर्या, सतीश कुमार सिह ओम प्रकाश यादव धर्मराज शुक्ला, राकेश कुमार इस छापेमारी में शामिल रहे।
आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी वैसे योगी सरकार के फैसले को लेकर आपकी क्या राय है आप हमें सोशल मीडिया पर जुड़कर बता सकते हैं।